Latest News / ताज़ातरीन खबरें
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पल्थी बाजार में मनाई गई जयंती
दीदारगंज -आजमगढ़ । विधान सभा क्षेत्र मार्टीनगंज के पल्थी बाजार में गुरुवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई इस अवसर पर भाजपाजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष भाजपा लालगंज दिनेश जायसवाल,मंडल भाजपा अध्यक्ष दीदारगंज मनीष सिंह बंटी, सुभाष गुप्ता,नूर आलम, जमशेद अहमद, त्रिभुवन चौहान,शशांक,दीघा राजभर,रणंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।























































Leave a comment