Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हस्तकला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन मे छात्रों ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग

अहरौला आज़मगढ़।बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के क्रिसेंट सिटी स्कूल बड़ा गांव में  कक्षा 6 से लेकर इंटरमीडिएट के छात्राओं ने आज विद्यालय परिसर में कला, हस्तकला व विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न तरह के मॉडल विज्ञान की कलाकृतियां प्रस्तुत की छात्रों द्वारा पवन चक्की, सोलर पैनल, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, संबंधित वाटर सेव से लेकर के अनेक प्रकार  के आविष्कार का प्रदर्शन किया गया साथ ही लोगों को इसके बारे में जानकारी भी दी गई साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर मनीष त्रिपाठी द्वारा छात्रों के द्वारा प्रस्तुत की गई कलाकृतियों के बारे में जानकारी भी ली गई साथ ही उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से यह सराहनीय पहल है। इससे छात्रों में आविष्कार के लिए प्रेरणा उत्पन्न होगी यहीं से सिखकर के छात्र अपनी  जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे विज्ञान प्रतियोगी परीक्षा के आयोजक विद्यालय की व्यवस्थापिका डॉ रजनी त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि छात्रों में इसके प्रति बड़ा ही उत्साह देखने को मिला। इस तरह के आयोजन विद्यालय में कराए जा रहे हैं इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा का विकास होता है साथ ही छात्र इससे उत्प्रेरित होकर के अपना व अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी सगड़ी संत रंजन ने कहा कि कक्षा 6 से लेकर के इंटरमीडिएट के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हम छात्रों का उत्साहवर्धन करना चाहते हैं निश्चित रूप से छात्रों द्वारा की गई प्रस्तुतीकरण बड़ी ही मनमोहक और अनुकरणीय रही है हम विद्यालय के अध्यापक और छात्रों से अपील करते हैं कि आगे भी इस तरह की प्रतियोगिता होनी चाहिए जिसमें विद्यालय के छात्र बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। साथ ही संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदर्षनी में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक माडल बनाकर लोगों से वाहवाही लूटी। प्रदर्षनी में बच्चो ने पर्यावरण बचाओ, जंगल बचाओ, वन्यजीव संरक्षण, प्रदूषण मिटाओ, पानी बचाओ, स्मार्ट सिटी, सोलर सिस्टम, वेस्ट वाटर ट्रीटमेण्ट, कंडक्टर आफ इलेक्ट्रिसिटी, हाउस वाटर ट्रीटमेण्ट, वाटर बोट, बायोगैस प्लांट आदि का माडल प्रस्तुत किया। जिसमें विद्यालय के छात्रों द्वारा निर्मित 50 से अधिक कला कृतियों तथा 25 से अधिक माडलों का प्रदर्शन किया गया। माडलों की प्रस्तुति करने के साथ ही शिल्प एवं चित्रकलाओं का प्रदर्शन किया। इस मौके पर धमेंद्र निषाद प्रधान प्रमोद यादव उर्फ मुन्ना रविकांत तिवारी मनीष तिवारी अंकित गुप्ता सुनील यादव मनोज अभिनव यादव पूनम सहित अनेक लोग उपस्थित रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh