पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर 200गरीबो में कम्बल वितरित
अहरौला आज़मगढ़।बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र आछेपुर छतौना में स्व विमला सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर 200गरीबो में कम्बल वितरित किया गया। स्व विमला के पति सुरेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित की और भावुक होते हुए कहा कि विमला सिंह एक अच्छी ग्रहणी के साथ-साथ एक अध्यापिका भी थी जो बहुत ही सौम्या और सुशील स्वभाव की महिला थी क्षेत्र आज उनके व्यक्तित्व को याद कर रहा है वह हम लोगों के बीच नहीं है लेकिन उनकी निष्ठा और सहनशीलता की मिसाल पूरा क्षेत्र देता है। समाजसेवी रमेश सिंह ने कहा कि वह केंद्रीय विद्यालय में अध्यापिका थी उनका जीवन शैक्षणिक कार्य में लग रहा वह समय से विद्यालय जाना और अनुशासन में रहकर बच्चों को अनुशासन की शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षा पर भी जोर उन्होंने दिया उनके पढ़ाई हुए बच्चे आज नित उंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका अभाव हमेशा हम लोगों को खलता है ।आज से उनके परिवार के लोगों ने पहले पूर्ण तिथि के अवसर पर एक संकल्प लिया है कि गरीबों को कंबल वितरण के साथ-साथ और भी जो मदद बन पड़ेगी हम देंगे गरीब बच्चियों की शादी विवाह से लेकर गरीब बच्चों की पढ़ाई में यह मेरा परिवार योगदान प्रदान करेगा। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह हरेंद्र सिंह रमेश नागेंद्र राहुल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।























































Leave a comment