अक़्सा मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सैदपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
अम्बारी आज़मगढ़ । सैदपुर विशेखा स्थित अक़्सा मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आज विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र–छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े विविध विषयों पर अपने नवाचारी मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, सौर ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, विज्ञान एवं तकनीक जैसे विषयों पर आधारित मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के दौरान छात्रों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली को सरल भाषा में समझाया। शिक्षकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना और उन्हें प्रयोगात्मक ज्ञान से जोड़ना है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।























































Leave a comment