राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार हेतु पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय पुष्पनगर का चयन
दीदारगंज -आजमगढ़ । स्वच्छता और हरित वातावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित स्वच्छ और हरित विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत जिले के आठ विद्यालयो का चयन राज स्तर पर किया गया है। जिसमें फूलपुर शिक्षा क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पुष्पनगर का भी चयन किया गया है इन सभी विद्यालयों का सत्यापन अब जिलाधिकारी महोदय द्वारा गठित समिति द्वारा किया जाएगा। कंपोजिट विद्यालय पुष्पनगर में स्वच्छता और हरित वातावरण बनाने हेतु यहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्याम सेवक चौहान और स्वच्छता नोडल प्रभारी आलोक सिंह तथा यहां पर परिचारक अच्छे लाल वर्मा के नेतृत्व एवं कुशल निर्देशन में विद्यालय में साफ सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है । जिससे यहां का पठन-पाठन तथा वातावरण अत्यंत उत्कृष्ट और मनोहारी है।























































Leave a comment