Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल के पूर्व छात्र ने यू पी एस सी परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया स्कूल का मान सम्मान

दीदारगंज -आजमगढ़ । कहावत है कि होनहार वीरवान के होत चीकने पात को चरितार्थ किया है प्रशांत सिंह ने जनपद आजमगढ़ के मार्टीनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत रंगडीह ग्राम निवासी व कम्पोजिट विद्यालय विद्यालय पुष्प नगर में कार्यरत अध्यापक श्याम सेवक चौहान के बड़े पुत्र प्रशांत सिंह जिन्होंने अपनी पढ़ाई मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के आमगांव स्थित सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल से इंटर मीडिएट सी बी एस सी बोर्ड  की परीक्षा उत्तीर्ण की थी इसके बाद बेंगलुरु से बी  टेक  किया और अपनी कड़ी मेहनत के बल पर गेट परीक्षा उत्तीर्ण कर 2024में डी आर डी ओ में सेवा प्राप्त की । इसके बावजूद प्रशांत ने अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखते हुए यूपीएससी की तैयारी जारी रखी जिसके फलस्वरूप प्रशांत ने संघ लोक सेवा आयोग यूं पी एस सी द्वारा आयोजित इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस आईईएस परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल कर परिवार,गांव, स्कूल,तहसील और जनपद आजमगढ़ तथा उत्तर प्रदेश का नाम रोशन  किया है। प्रशांत सिंह की शानदार सफलता को लेकर सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव के प्रबंधक दुर्गेश सिंह, प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव,आलोक सिंह, अशोक कुमार चौहान पूर्व प्रधानाध्यापक , बृजेश सिंह,सौरभ चौहान सहित तमाम क्षेत्र वासियों ने प्रशांत सिंह तथा उनके पिता को बधाईयां दी हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh