Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ब्रेकिंग आजमगढ़: बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान! 50 वाहनों का चालान, 15 वाहन सीज!!

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत लगभग 50 वाहनों का चालान किया गया, जबकि करीब 15 वाहनों को सीज किया गया । पुलिस द्वारा की कार्रवाई में कई वाहन बिना नंबर प्लेट के पाए गए, वहीं अनेक दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट और तीन सवारी के वाहन चलाते नजर आए। इसके अलावा वैध कागजात न होने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को रोककर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया। यह अभियान थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में, मय हमराह पुलिस बल के साथ चलाया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह चेकिंग अभियान चलाया गया है, जो आगे भी जारी रहेगा! पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, वाहन पर नंबर प्लेट एवं सभी वैध कागजात साथ रखें, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके!!


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh