Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बूढ़नपुर तहसील बार एसोसिएशन की मतपत्रों की जांच एवं वापसी प्रक्रिया गहमागहमी के बीच समाप्त

अहरौला आज़मगढ़।बूढ़नपुर तहसील बार एसोसिएशन की मतपत्रों की जांच एवं वापसी प्रक्रिया गहमागहमी के बीच समाप्त हुई। आज प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे दोपहर तक मत पत्रों की जांच और वापसी की गई चुनाव अधिकारी उमाशंकर पाण्डेय ने बताया कि सदस्य कार्य कार्यकारिणी कनिष्क पद के प्रत्याशी विनोद कुमार यादव का पर्चा निरस्त किया गया। वहीं दो प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया।बलराम यादव सह मंत्री पुस्तकालय और अनिल प्रसाद मौर्य सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ ने अपना पर्चा वापस ले लिया।इस प्रकार शेष सभी पर्चा वैध पाए गए । वही आठ पदों के प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना लिया गया। निर्विरोध चुने जाने वाले प्रत्याशियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सुरेश कुमार प्रजापति को निर्विरोध चुना गया ।उपाध्यक्ष पद के लिए तीन लोग आद्या प्रसाद एवं प्रदीप कुमार सिंह श्याम नारायण को निर्विरोध चुना गया ।कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ सहाय श्रीवास्तव को निर्विरोध चुना गया ।सहमंत्री प्रशासन के पद के लिए ईश्वर प्रताप को निर्विरोध चुना गया। सह मंत्री प्रकाशन पर के लिए कपिल देव त्यागी को निर्विरोध चुना गया। सह मंत्री पुस्तकालय आशुतोष पांडे को निर्विरोध चुना गया ।सदस्य कार्य कार्यकारिणी वरिष्ठ पद के लिए छह लोगों को निर्विरोध चुना गया अजय कुमार यादव ओमप्रकाश यादव अजय कुमार श्रीवास्तव चंद्र कुमार सिंह जयप्रकाश पांडेय रमेश निषाद को निर्विरोध चुना गया। सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ के पद लिए विजेंद्र सिंह को चुना गया इस प्रकार आठ पदों के लिए पदाधिकारी का से निर्विरोध किया गया वहीं दो पदों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए 2प्रत्याशियों में  अधिवक्ता मिथिलेश सिंह एवं रामनिवास चुनाव मैदान में डटे हुए हैं । । वही मंत्री पद के लिए 2प्रत्याशियों में रामविनय यादव एवं जगत नारायण तिवारी चुनाव मैदान में डटे हुए ।इस प्रकार से 2पदों के लिए प्रत्याशियों अब चुनाव मैदान में डटे दिखाई दे रहे हैं दो पदों के लिए अब चुनाव होना सुनिश्चित हो गया है।एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सुचारू रूप से नामांकन एवं मतपत्रों की जांच प्रक्रिया संपन्न की गई। पत्रों की जांच व पर्चा वापसी भी की गई चुनाव 2जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतगणना उसी दिन 2:30 से शुरू होगी इस अवसर पर एल्डर कमेटी के अध्यक्ष निर्मल लाल श्रीवास्तव कालीचरन दुष्यन्त कुमार पाण्डेय शीतला प्रसाद चतुर्वेदी सौरभ सहाय पूर्व मंत्री योगेन्द्र नाथ यादव मिथिलेश सिंह सूर्य प्रकाश यादव जगत नारायण तिवारी निर्मल लाल श्रीवास्तव सुभाष पांडे जय प्रकाश पांडे प्रवीण सिंह हरिश्चंद्र सिंह बलराम यादव वीरेंद्र यादव सहित अनेक अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh