अधिवक्ता के परिवार पर मुकदमा आक्रोशित अधिवक्ताताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
दीदारगंज -आजमगढ़ ।शनिवार को अधिवक्ता भवन मार्टीनगंज में संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद एडवोकेट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मान्ता प्रसाद यादव एडवोकेट के परिवार पर हुए कातिलाना हमले एवं पुलिस द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए फर्जी धाराओं की निंदा की गई।
बैठक का संचालन संघ के मंत्री अमरनाथ यादव एडवोकेट ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। पहले प्रस्ताव में कहा गया कि उपजिलाधिकारी महोदया मार्टीनगंज द्वारा पूर्व प्रस्ताव दिनांक 03.12.2025 के अनुपालन में कोई कार्यवाही न किए जाने के कारण संघ द्वारा दूसरे प्रस्ताव में मांग की गई कि मान्ता प्रसाद एडवोकेट की भूमिधरी का सीमाकन कराते हुए तुरंत कब्जा दिलाया जाए।
तीसरे प्रस्ताव में संघ ने मांग की कि मान्ता प्रसाद एडवोकेट के ऊपर संबंधित धाराओं में लगाए गए फर्जी एफ आई आर को तत्काल वापस लिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
अंत में, चौथे प्रस्ताव में वकीलों ने नारेबाजी करते हुए हम एक हैं अधिवक्ता संघ जिंदाबाद पूरे परिसर का भ्रमण किया और अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम मार्टीनगंज दिव्या सिकरवार को ज्ञापन सौपा।।























































Leave a comment