Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राजधानी रायपुर में मच्छरों का आतंक

रायपुर। राजधानी रायपुर में मच्छरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब आम नागरिक खुद मच्छर पकड़कर नगर निगम पहुंच रहे हैं. जोन 5 के वामन राव लाखे वार्ड गोपिया पारा, दंतेश्वरी मंदिर के पास के निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता विजय सोना ने एक जीवित मच्छर को पकड़ा और नगर निगम मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के माध्यम से स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा. साथ ही मच्छरों से निजात दिलाने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा, जनता इतनी परेशान है कि खुद डेंगू के मच्छर पकड़कर हमारे पास ला रही है. निगम के अधिकारी बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहे. एक ओर स्वच्छ रायपुर, सुंदर रायपुर के सपने बेचे जा रहे हैं, दूसरी ओर स्वच्छता की पोल खुल रही है. राजधानी में ये हाल है तो पूरे प्रदेश का हाल क्या होगा? विजय सोना ने बताया कि उनके घर के आसपास मच्छरों का प्रकोप बेहद बढ़ गया है. बार-बार जोन अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने मच्छर को लिली चौक के पास डॉक्टर सोनकर से दिखाया। विजय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मच्छर के काटने से उनके परिवार के एक सदस्य की मौत भी हो चुकी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh