Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कड़ाके की ठंड में निराश्रितों को कंबल बितरण

अहरौला -आज़मगढ़।  क्षेत्र में डाही गांव में सराहनी पाल करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ने निराश्रितों, दिव्यांगजन, एवं विधवाओं को कंबल वितरण किया गया इस कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदो के चेहरे खिल उठे आज दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह आयोजन समाजसेवी अरविंद यादव एवं अमित यादव के सानिध्य में शुरू हुआ जिसमें यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा बस्ती भुजबल के शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया शाखा प्रबंधक ने इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने को आवश्यक बताया। उन्होने कहा कि इस तरह के आयोजन से जरूरतमंदों की सेवा एवं समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है कंबल वितरण कार्यक्रम से क्षेत्र में मानवता सहयोग और सेवा की भावना मजबूत होती यह एक उत्तम पहल है। इस आयोजन के लिए समाजसेवी अरविंद यादव एवं अमित यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों के द्वारा इस तरह  के कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिए जिससे गरीब तबके के लोगों का भला हो सके और इस कड़ाके की ठंड में राहत मिले समाजसेवी अरविंद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम बिगत 10 वर्षों से निरंतर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया जाता रहा है उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है उन्होंने कहा कि यह पुनीत कार्य व्यवसायिक एवं समाज सेवा में निरंतर रुचि रखने वाले परम आदरणीय प्रभु दयाल सायोटिया के सहयोग एवं हरेंद्र यादव के प्रयास से सफल होता रहा है और इन्हीं के सहयोग से विगत वर्षों में भी यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है समाजसेवी अमित यादव ने बताया कि इस अवसर पर लगभग ढाई सौ लोगों को कंबल वितरण किया गया कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और यह पुनीत कार्यकर हम सबको बड़ा सुकून मिला हम समाज के गरीब, असहाय, निराश्रित, विकलांग, बुजुर्ग, विधवाओं को सहयोग कर अलग ही शांति की अनुभूत करते हैं इस अवसर पर सामाजिक समरसता और सेवा की भावना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग रहा इस अवसर पर महेंद्र यादव सुभाष यादव प्रमोद यादव संजय यादव राजेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए। 

 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh