Latest News / ताज़ातरीन खबरें

यूपी रोडवेज में ड्राइवर संकट गहराया, लखनऊ समेत कई जिलों में 150 बसें रोज डिपो में खड़ी

उत्तर प्रदेश रोडवेज गंभीर ड्राइवर संकट से जूझ रहा है, जिसके चलते रोजाना करीब 2,400 बसें सड़कों पर नहीं उतर पा रही हैं। लखनऊ परिक्षेत्र की स्थिति सबसे चिंताजनक है, जहां 102 चालकों की जरूरत होने के बावजूद रोजगार मेलों में एक भी ड्राइवर ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। नतीजतन लखनऊ में प्रतिदिन औसतन 150 बसें डिपो में खड़ी रहती हैं, जिससे हर महीने करीब 5.40 लाख यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदेशभर में 3,243 संविदा चालकों की आवश्यकता है, लेकिन अब तक केवल 684 ने ही ज्वाइन किया है। ड्राइवरों की कमी के कारण साधारण ही नहीं, बल्कि लग्जरी बसें भी प्रभावित हैं। इस हालात ने परिवहन निगम को भर्ती प्रक्रिया और शर्तों पर नए सिरे से मंथन करने को मजबूर कर दिया है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh