युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग के विधायक स्पर्धा द्वारा खेल प्रतियोगिता का समापन
बिलरियागंज आज़मगढ़। विधायक स्पर्धा खेल के द्वारा महराजगंज ब्लॉक के तपेश्वरी इंटर कॉलेज सदरहा के मैदान में बुद्धवार को दो द्विवसीय विधायक खेल स्पर्धा दो ब्लॉक बिलरियागंज व महाराजगंज के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग के विधायक स्पर्धा खेल के द्वारा प्रतियोगिता का समापन किया गया। कार्यक्रम का समापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय द्वारा किया गया । इस दौरान कार्यक्रम का कबड्डी बालक वर्ग में श्रीमति तपेश्वरी देवी इंटर कॉलेज सरदहाँ प्रथम रहा, कबड्डी बालिका वर्ग में कस्तूरबा विद्यालय महाराजगंज प्रथम रहा, बालक वर्ग में जूडो में विवेक कुमार राजभर प्रथम, जूनियर बालक अभय देवा प्रथम, सभी विजेताओं का आकर्षण रहा। प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आस्था सिंह, प्रवक्ता नरसिंह सिंह ,राजेश कुमार , अमर सिंह ,उमेश यादव, ब्लॉक कमांडर सत्य प्रकाश मिश्रा, राजेश कुमार ,दीपक सिंह, राहुल यादव, प्रमोद कुमार, बाबूराम यादव, रेखा देवी, निशा देवी और छात्रो के अभिभावक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।























































Leave a comment