Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छात्र छात्राओं नें विज्ञान प्रदर्शनी में बनाए विभिन्न माडल, पुरस्कृत

कादीपुर, सुलतानपुर । नेशनल इंटर कालेज परिसर में एक दिवसीय कला विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेले का आयोजन हुआ जिसमें कक्षा नौ,दस, ग्यारह व बारह के छात्र छात्राओं ने विज्ञान गणित तथा कला व कृषि सम्बन्धी सैकड़ों माडल बना सभी का मन जीत लिया।तेजस जैसे लड़ाकू विमान तथा इसरो केन्द्र का प्रदर्शन उनकी कला में चार चांद लगा दिया। उपस्थित अतिथियों नें बच्चों द्वारा प्रस्तुत माडल व मेले का निरीक्षण भी किया व सराहना किया।
     प्रधानाचार्य डा के डी सिंह की देखरेख व चन्द्रदेव दूबे आदि अध्यापकों के निर्देशन में तैयार कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा श्रवण कुमार मिश्र नें किया।इस अवसर पर श्री मिश्र नें कहा कि विज्ञान और कला मानवीय विकास के आधार हैं और इसके बलबूते हम दुनिया में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने गूगल जैसे एप की शुरुआत की कहानी बताने के साथ कहा कि यदि आगे बढ़ने की जिद हो तो आगे बढ़ें से कोई रोक नहीं सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संत तुलसीदास पीजी कालेज पूर्व प्राचार्य डॉ इन्दुशेखर उपाध्याय ने कहा कि रचनात्मकता प्रगति का आधार है और विद्यार्थी अपने रचनात्मक कौशल से ही जीवन में आगे बढ़ते हैं। विशिष्ट अतिथि घनश्याम चौहान सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश शासन नें छात्रों द्वारा प्रस्तुत माडल की सराहना किया।इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
      कार्यक्रम का समापन दो बजे के बाद हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल शामिल हुए जिन्होंने विद्यालय में आयोजित उक्त प्रदर्शिनी का अवलोकन कर उसकी सराहना किया। उन्होंने विद्यालय में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग सन्त तुलसीदास महाविद्यालय डॉ सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु नें विज्ञान व कला प्रदर्शनी आयोजन को छात्र छात्राओं की प्रतिभा का प्रदर्शन बताया।
    इस अवसर पर उत्कृष्ट माडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों भौतिक विज्ञान में माली यादव टीम,रसायन विज्ञान में अनामिका की टीम,जीव विज्ञान जाह्नवी सिंह की टीम गणित में आरुषि सिंह की टीम तथा रंगोली में नाजिया बानो व नन्दिनी की टीम संस्कृत में सूरज तथा वाणिज्य में रिचा यादव कृषि वर्ग में निखिल की टीम तथा अंजली शुक्ला व राधिका को सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल खन्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार यादव आदि नें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 
     कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षक अजय बहादुर सिंह व आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य डा के.डी. सिंह ने किया। उक्त अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ शिव हर्ष सिंह,प्रेम नरायण सिंह, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार सिंह भीम सिंह  वरिष्ठ साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह जटायु तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh