संस्कार पाठशाला मे मेधावी ने सीखा संस्कार का महात्व
कादीपुर/दोस्तपुर।शिक्षा से व्यक्ति अपने जीवन में सुख, शांति व समृद्धि को प्राप्त कर सकता है लेकिन संस्कारों से उसे इन उपलब्धियां के साथ-साथ समाज वह भी प्रदान करता है जो एक उत्तम व्यक्त के जीवन में आवश्यक है।
यह बातें श्री राम इंटरमीडिएट कॉलेज जलालपुर बखरा में आयोजित संस्कारशाला में मानस कोविद डॉक्टर मदन मोहन मिश्र ने समाजसेवी व मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। डॉक्टर मिश्र ने कहा कि जीवन केवल पढ़ना और नौकरी करना नहीं होता है बल्कि हम अपने जीवन में स्वयं के साथ-साथ परिवार समाज व राष्ट्र की उन्नति में क्या सहयोग करते हैं यह महत्वपूर्ण है। श्री मिश्र ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को संकीर्णता से ऊपर उठकर समाज व राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार के समावेश से ही एक उन्नतशील समाज व राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। डा. मिश्रा का सँस्थाध्यक्ष डॉ. राम शिरोमणि मिश्र वह प्रधानाचार्य राजेश्वर वर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी विवेक कुमार सिंह, बब्बू सिंह, अच्छे लाल यादव, सुशील कुमार विश्वकर्मा, हरीश मिश्र, अरुण कुमार, शुभम सिंह, राधेश्याम चौहान, राजेश कुमार सिंह, चंद्रजीत वर्मा, शिव प्रसाद, अनुराग मिश्र व हरिओम वर्मा समेत विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राएं सौम्या एकता अंजलि अनु, अंशिका श्रद्धा, राज प्रीति, लाजो वर्मा को सम्मानित किया गया। प्रबंधक इंद्रमणि मिश्र ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।























































Leave a comment