Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सुभासपा ने जन चौपाल के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं

अहरौला - सुभासपा नेता यशवंत चौबे ने जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गांव में जनचौपाल लगाया जा रहा। जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करना और जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समय सीमा के अंदर  एसआईआर फॉर्म को भरकर संबंधित बीएलओं के यहां जमा कर दें। उन्होंने चौपाल में आगे कहा कि मुख्यमंत्री व पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का फरमान है कि ग्रामीण स्तर पर सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए इसके लिए गांव में जाकर पात्र लोगों की सुची तैयार कर  लोगो को लाभ पहुचाने का कार्य करे। पार्टी के निर्देश पर सूची भी तैयार की जा रही है जिससे योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल सके। आवास, शौचालय, पेंशन, वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन आदि के लिए पात्र व्यक्तियों की सूची को पार्टी नेतृत्व को भेजी जाएगी। यशवंत चौबे ने अहरौला क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत के कार्यों में विकास के नाम पर सिर्फ धन का बंटर बांट किया गया है कई जगह लगाए गए आरोप्लांट लगने के कुछ ही दिन बाद ही खराब हो गए हैं उस पर ध्यान नही दिया जा रहा है। ऐसे ही अन्य विकास कार्य है जो होने के बाद से ही निष्प्रयोज्य है। जिसे आने वाले समय में मजबूती के साथ जनता के सामने लाया जायेगा। गांव में चौपाल के माध्यम से और खुद भ्रमण कर विकास कार्यों की सूची बनाई जा रही है । इस मौके पर सुनील चौबे, प्रतीक चौबे, मयंक गौड, उत्तम चौबे, रामनारायण सिंह,मोनू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh