Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धूमधाम से मनाई गई पंडित रमाशंकर मिश्र की पुण्यतिथि, शांति पाठ एवं कम्बल वितरण के बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 कादीपुर (सुलतानपुर) ।शिक्षा जगत के प्रखर मनीषी, कई शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक एवं संघ के प्रचारक रहे स्वर्गीय पंडित रमाशंकर मिश्र की द्वितीय पुण्यतिथि पंडित राम चरित्र मिश्र ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, पढ़ेला के सार्थक इंस्टिट्यूट में पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व उनके योग्य सुपुत्र, संस्थान के प्रबंध निदेशक एवं कादीपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. श्रवण कुमार मिश्र ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम शांति पाठ के साथ हुई, जिसके माध्यम से उपस्थित जनों ने दिवंगत शिक्षाविद् को स्मरण किया। अतिथियों ने पंडित रमाशंकर मिश्र के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उन्हें स्वाभिमानी, संघर्षशील और आदर्शों पर अडिग रहने वाला व्यक्तित्व बताया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. मिश्र का जीवन शिक्षा, सेवा और समाज उत्थान के लिए समर्पित रहा, जिसे आज भी सैकड़ों लोग मार्गदर्शक के रूप में याद करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा शिक्षाविद उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में 
बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी
महामंत्री घनश्याम चौहान
कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जयसवाल
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकेश ओझा
पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र प्रमोद मिश्र
पंडित मदन मोहन मिश्र
पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह
पूर्व प्रमुख राजमणि वर्मा
स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, लंभुआ के प्रबंधक प्रेम नाथ शुक्ला
जिला पंचायत सदस्य राधे कांत यादव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत भूषण
श्रीनेत तिवारी
इनके अलावा सैकड़ों की संख्या में सम्मानित नागरिक एवं संस्थान से जुड़े लोग मौजूद रहे।

500 से अधिक गरीबों को वितरित हुए कम्बल

पुण्यतिथि के अवसर पर मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए 500 से अधिक गरीब एवं असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया गया। इस पहल की सभी अतिथियों ने सराहना की और इसे पंडित रमाशंकर मिश्र के सेवामूलक जीवन की सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

  फार्मेसी छात्रों को दिलाई गई शपथ

सार्थक इंस्टिट्यूट में अध्ययनरत फार्मेसी के छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक आचार संहिता एवं दायित्वों को निभाने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर उन्हें समाज सेवा, ईमानदारी और पेशेवर मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा दी गई।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. श्रवण कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों, सामाजिक प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित जनसामान्य के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता के सपनों को साकार करने के लिए संस्थान निरंतर शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में कार्य करता रहेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh