Latest News / ताज़ातरीन खबरें

किसान बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के किसान बालिका इण्टर कालेज रानीपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा छह से लेकर इंटरमीडिएट की छात्राओ ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न तरह के मॉडल, विज्ञान की कलाकृतियां प्रस्तुत की। छात्राओं द्वारा पवन चक्की, सोलर पैनल, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण संबंधित वाटर सेव से लेकर के अनेक प्रकार के आविष्कार का प्रदर्शन किया साथ ही लोगों को इसके बारे में जानकारी भी दी गई। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर नरेंद्र नाथ यादव द्वारा छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई कलाकृतियों के बारे में जानकारी भी ली गई।  उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से यह सराहनीय पहल है। इससे छात्राओं में आविष्कार के लिए प्रेरणा उत्पन्न होगी। यहीं से सीखकर के विद्यार्थी अपनी  जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। विज्ञान प्रतियोगी परीक्षा के आयोजक विद्यालय के व्यवस्थापक अनिल यादव द्वारा बताया गया कि छात्राओं में इसके प्रति बड़ा ही उत्साह देखने को मिला। इससे विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। साथ ही विद्यार्थी इससे उत्प्रेरित होकर के अपना व अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। प्रधानाचार्य रेखा वर्मा ने कहा कि कक्षा 6 से लेकर के इंटरमीडिएट की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। हम छात्राओं का उत्साहवर्धन करना चाहते हैं। निश्चित रूप से छात्राओं द्वारा की गई प्रस्तुति बड़ी ही मनमोहक और अनुकरणीय है। इस मौके पर रेखा यादव, गुंजन मौर्य, पूनम सिंह, चंद्रकला वर्मा, संगीता मौर्य, विमला पांडेय, नेहा यादव, संजय सिंह, राकेश यादव, नीरज वर्मा, राम आशीष यादव, संदीप वर्मा, शमा शाहीन, कुसुम वर्मा, अनीता वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh