Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पंचायत सचिवों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, बिलरियागंज ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू

बिलरियागंज।पंचायत सचिवों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, बिलरियागंज ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार और मंत्री नितिन राय के नेतृत्व में सचिवों ने काली पट्टी बांधकर बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा।समिति के कार्यक्रम के अनुसार 1–4 दिसंबर तक सचिव काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे, 5 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना होगा, 10 दिसंबर को सचिव मोटरसाइकिल के बजाय साइकिल/बस/टेम्पो से भ्रमण कर भत्ता बहाली की मांग करेंगे और 15 दिसंबर को ई-ग्राम स्वराज व गेटवे प्रणाली के विरोध में संबंधित कार्यालयों में ज्ञापन देंगे।समिति ने कहा कि आंदोलन प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जारी रहेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh