Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस सेवा की एक चमकदार यात्रा का समापन: गुरू दयाल प्रसाद को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

आज़मगढ़। जिले के थाना जीयनपुर के उप-निरीक्षक गुरू दयाल प्रसाद ने रविवार  को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनका सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया।

गुरू दयाल प्रसाद ने लंबे समय तक जनपद आज़मगढ़ पुलिस में समर्पित सेवा दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उन्हें मिठाई, फूल माला और मोमेंटो देकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर डॉ. कुमार ने उनके स्वस्थ और सफल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारी के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh