Latest News / ताज़ातरीन खबरें

माहुल चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर फिर भी कर रहे काम क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना

अहरौला आज़मगढ़- तीन नवंबर को पुलिस अधीक्षक के द्वारा माहुल चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह को अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया गया था लेकिन क्षेत्र में चर्चा का विषय है की सुधीर कुमार सिंह लाइन हाजिर होने के बाद भी थाना क्षेत्र में काम कर रहे हैं चर्चा है कि अगर सुधीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया हैं तो फिर थाना क्षेत्र में काम कैसे कर रहे हैं गलती जिसकी भी हो लेकिन कहीं न कहीं यह गलत है लेकिन चौकी इंचार्ज सुधीर सिंह लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं लाइन हाजिर होने के 27 दिन बाद भी अभी थाना क्षेत्र में काम कर रहे हैं जिससे कहीं न कहीं इस बात की भी चर्चा है कि माहुल के डॉक्टर के ऊपर बदमाशों ने हमला किया था और डॉक्टर बदमाशों से असलहा भी छीन लिया था और चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह मौके पर तमास बीन बने हुए थे यहां तक की डॉक्टर को थाने पर भी अपने साथ ले आने में कर्तव्यों का पालन नहीं किया क्षेत्र के लोग डॉक्टर के पक्ष में खड़े होकर चौकी इंचार्ज के इस अप्रत्याशित कार्य के लिए निंदा भी की थी और वही इस तरह के कार्य से वह लोग भी इस बात से डरे हुए हैं कि पूर्व चौकी इंचार्ज अपने पावर का गलत इस्तेमाल न करें लोग एक दुसरे से पूछताछ रहे कि चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर है या  इनको थाने पर प्रमोट किया गया है यह चर्चा का विषय है।

@- वही इस संबंध में को बुढनपुर सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया की सुधीर कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिए गया था माहुल में दूसरे चौकी इंचार्ज  हैं। थाने पर स्टाफ की कमी के कारण पूर्व चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह को अटैच किया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh