Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी ने स्कूलों में कक्षा से लेकर किचन तक किया निरीक्षण,छात्रों और अध्यापिकाओं से लिया फीडबैक

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय, स्टेशन रोड और पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जाफरपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षा और मिड डे मील व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्लास रूम में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापिकाओं से पढ़ाई-लिखाई की स्थिति और मिड डे मील के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने किचन में जाकर मिड डे मील में बनने वाले चावल की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।

छात्राओं ने जिलाधिकारी को बताया कि मिड डे मील की गुणवत्ता अच्छी है और उन्हें मीनू के अनुसार पर्याप्त मात्रा में भोजन दिया जाता है। छात्रों ने यह भी बताया कि सप्ताह के प्रत्येक दिन बदल-बदल कर खाना, फल और दूध जैसी चीजें उपलब्ध कराई जाती हैं। जिलाधिकारी ने इस व्यवस्था की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की निगरानी से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पोषण सुनिश्चित किया जा सकता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh