Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एक्सन में डी आई जी सुनील कुमार सिंह 15755 चालान 2.76 करोड़ लगा जुर्माना डग्गामार, ओवरलोड, काली फिल्म व जातिसूचक नंबर प्लेट पर सख्ती, 574 वाहन सीज

आजमगढ़। यातायात निदेशालय द्वारा चलाये गये सड़क सुरक्षा कार्ययोजना के अंतर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में परिक्षेत्र के जनपदों में 20 नवम्बर से 22 नवम्बर तक 3 दिवसीय अभियान (डग्गामार वाहन, ओवरलोड वाहन के विरुद्ध, काली फिल्म एवं हूटर लगे वाहनें के विरुद्ध, दो पहिया एवं चार पहिया के नं0 प्लेट पर जाति सूचक भड़काऊ शब्द के लिखे वाहने के विरुद्ध आदि) चलाये गये यातायात अभियान के दौरान विभिन्न वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। जनपद आजमगढ़ में कुल चालान 2673, सीज चार पहिया व दो पहिया वाहन 49 तथा जुर्माना 30,61,000 रुपए किया गया। जनपद मऊ में कुल चालान 4206, सीज चार पहिया व दो पहिया वाहन 285 तथा जुर्माना 1,26,68,900 (नगद- 45500 ) रुपए किया गया। जनपद बलिया में कुल चालान 8876, सीज चार पहिया व दो पहिया वाहन 240 तथा जुर्माना 1,18,98,100 रुपए किया गया। इस प्रकार परिक्षेत्र में कुल चालान 15755, एवं 574 चार पहिया व दो पहिया वाहन को सीज किया गया तथा कुल जुर्माना 2,76,28,000 रुपए अधिरोपित करते हुए नगद- 45,500 रुपए वसूले गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh