Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नोटिस जारी कर भूल गया लोक निर्माण विभाग, नहीं हट सका अतिक्रमण,पवई में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जा कर बना लिया घर

आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई गांव में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा घर बना लिया गया है। विभाग द्वारा 15 दिन पहले अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमणकर्ता को नोटिस जारी किया था। समय बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
क्षेत्र के जल्दीपुर गांव निवासी गुफरान पुत्र अमीरूल्लाह द्वारा पवई खैरुद्दीनपुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अतिक्रम कर घर बना लिया गया है। उपजिलाधिकारी फूलपुर के निर्देश पर राजस्व टीम द्वारा पैमाइश करायी गयी थी। पैमाइश के बाद लाल निशान लगा दिया गया। अतिक्रमणकर्ता को 15 नवंबर तक खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गग था। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी अतिक्रमणकर्ता द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उक्त घर के निर्माण के समय ग्रामीणों ने गांव के नाला और पोखरे की जमीन पर अतिक्रम का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रोकने की मांग की थी। एसडीएम द्वारा तत्काल निर्माण कार्य रोक दिया गया था। कुछ दिन बाद निर्माण कार्य पूरा भी करा लिया गया। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि क्या लोक निर्माण विभाग अतिक्रमण हटाया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh