Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राम विवाह मेले में सुरक्षा व्यवस्था फेल, चोरों ने उड़ाया महिला का मोबाइल व नकदी — पूरा मेला एक चौकीदार के भरोसे

अहरौला आज़मगढ़ - महिपालपुर बनरपुरा लेदौरा स्थित मौनी बाबा की कुटी पर आयोजित तीन दिवसीय श्री राम विवाह मेले में मंगलवार  को भारी अव्यवस्था देखने को मिली। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नाम मात्र की भी नही रही। सबसे गंभीर बात यह कि पूरे मेले की जिम्मेदारी मात्र एक चौकीदार के कंधों पर छोड़ दी गई, जबकि पुलिस बल पूरी तरह नदारद रहा। दूसरे दिन राम–जानकी विवाह संपन्न होने के बाद भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों के साथ-साथ अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ बढ़ने के साथ ही मेले में जेबकतरों ने सक्रियता तेज कर दी। इसी दौरान एक महिला अर्चना यादव, पत्नी छोटे लाल यादव, निवासी ग्राम बनरपुरा लेदौरा, जब मेले में चाट की दुकान पर चाट खा रही थीं, तभी उनके बैग को चोरों ने निशाना बना लिया। बैग में रखा मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण कागजात और लगभग ₹1000 नकद चोरी कर लिए गए। घटना करीब शाम 4:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। मेले में इस तरह की घटना के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन में अहरौला थाना पुलिस की अनुपस्थिति गंभीर लापरवाही है। यदि पुलिस बल तैनात होता, तो चोरी की घटना रोकी जा सकती थी और बड़ी अनहोनी की स्थिति में भी तुरंत कार्रवाई संभव होती। तीन दिवसीय मेला पूरी तरह पुलिस व्यवस्था से रहित रहा, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय जनता अब प्रशासन से जवाब मांग रही है कि आखिर इतने बड़े आयोजन को सिर्फ एक चौकीदार के भरोसे क्यों छोड़ दिया गया। तो वही थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि हमारी तरफ से एक एस आई और दो सिपाही लगाए गये है। 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh