Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आतंक मचा रहा मगरमच्छ रेस्क्यू! यमुना नदी में सुरक्षित छोड़ा गया! कई दिनों की दहशत खत्म, स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली!

बांदा जनपद के बबेरू रेंज के ग्राम ओरन में स्थित तालाब में पिछले कई दिनों से एक मगरमच्छ के दिखाई देने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ था! बच्चों व मवेशियों के तालाब के पास जाने पर रोक लगा दी गई थी। ग्रामीण लगातार वन विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे थे! आखिरकार शनिवार को वन विभाग की टीम ने बड़ी सतर्कता के साथ अभियान चलाकर मगरमच्छ को सकुशल रेस्क्यू कर लिया! बताया गया कि प्रभागीय वनाधिकारी, बांदा द्वारा एक विशेष रेस्क्यू टीम का गठन किया गया था! जिसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी, बबेरू सहित उनकी फील्ड स्टाफ टीम को विशेष जिम्मेदारी दी गई! टीम ने 22.11.2025 को तालाब के चारों ओर घेराबंदी करते हुए रणनीति के तहत अभियान शुरू किया! लगभग कई घंटों की मेहनत, निगरानी और समझबूझ के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया! रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को नगर पंचायत ओरन के गढ़ाई क्षेत्र से निकालकर वाहन द्वारा उसके प्राकृतिक वास यमुना नदी की ओर रवाना हुई! वहां निर्धारित स्थान पर मगरमच्छ को सावधानीपूर्वक नदी में छोड़ने की पूरी प्रक्रिया पूरी की गई! विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ पूरी तरह सुरक्षित था और उसे उसके अनुकूल प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने से वन्यजीव संरक्षण के उद्देश्य को मजबूती मिली है! मगरमच्छ के पकड़े जाने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली! बच्चों और महिलाओं ने तालाब क्षेत्र में कई दिनों से चल रही दहशत खत्म होने पर वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया! ग्रामीणों ने कहा कि इस रेस्क्यू अभियान ने लोगों की बड़ी चिंता दूर कर दी है!


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh