Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हैदराबाद गांव में बह रही विकास की गंगा , ग्राम प्रधान कंचन यादव के कुशल नेतृत्व में गांव का हो रहा है चहुंमुखी विकास

दीदारगंज -आजमगढ़ । विकास खंड मार्टीनगंज का हैदराबाद गांव जो कि आजादी के कई दसक बीत जाने के बाद भी विकास से कोसों दूर था जहां गांव का ही मुख्य मार्ग कीचड़ युक्त गंदे पानी से भरा रहता था दूर दराज के गांवों के लोग गांव में जल्दी जाना नहीं पसंद करते थे आज गांव में चहुंओर विकास देखने को मिल रहा है यह कर दिखाया है गांव की तेज तर्रार महिला ग्राम प्रधान कंचन यादव पत्नी बिंद्रेश यादव अध्यक्ष प्रधान संघ मार्टीन गंज ने ।हैदराबाद गांव के विकास की चर्चा अगल बगल के गांवों के लोगों से सुनने में मिल रही है हैदराबाद गांव के विकास की चर्चा करते लोग नहीं थकते हैं। ग्राम प्रधान कंचन यादव ने  अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में गांव में कोई भी गली कोई भी रास्ता कोई मुहल्ला नहीं बचा है जहां  पर इंटर लाकिंग, खड़ंजा,जल निकासी हेतु पक्की नाली न बनवाया हो अनुसूचित बस्ती में छ सौ बीस मीटर इंटर लॉकिंग, यादव बस्ती में सात सौ पचहत्तर मीटर इंटर लॉकिंग कार्य  ,एम एलसी कोटा से गांव में जाने के लिए  सातसौ मीटर पिच मार्ग ,एक हाईमास्ट लाइट जो गांव के मध्य में लगी है , विधायक कोटे से दो सौ मीटर इंटर लाकिंग एक हाईमास्ट लाइट जो हैदराबाद चौक पर लगी है तो वहीं  ब्लाक प्रमुख कोटा से चार सौ मीटर इंटर लॉकिंग के साथ ही दो प्याऊ जिसमें से एक हैदराबाद चौक पर तथा दूसरा गांव स्थित मां दुर्गा जी मंदिर के पास लगा है। इसके साथ ही दो सौ साठ मीटर ईंट का खड़ंजा,साठ मीटर ह्यूम पाईप जहां पर जल निकासी अति आवश्यक थी लगाया गया,एक सौ नब्बे मीटर पक्की नाली ढक्कनदार इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प एवं जूनियर हाईस्कूल का कायाकल्प के साथ ही जूनियर हाईस्कूल की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य ,96 विधवा महिलाओं,व वृद्धों को पेंशन दिलानें जैसे ऐतिहासिक कार्य करके प्रधान ने  एक मिशाल पेश की है, गांव के वयोवृद्ध राजपत यादव ने बताया कि इतना विकास का कार्य कभी किसी प्रधान ने नहीं कराया हम चाहते हैं कि कंचन यादव दूबारा गांव की प्रधान बने वहीं गांव के ही फूलचंद यादव ने प्रधान कंचन यादव के द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों की सराहना की  और कहा कि कंचन यादव ही एक मात्र दूबारा प्रधान बनने के काबिल हैं।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh