Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रोजगार मेला: 18 कंपनियों ने किया प्रतिभाग, 360 युवाओं को मिली नौकरी

आज़मगढ़ । नगर के हर्रा की चुंगी स्थित राजकीय आईटीआई में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कंपनियों ने युवाओं का चयन किया।

हर्रा की चुंगी, आज़मगढ़ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सेवायोजन पोर्टल पर कुल 22 कंपनियों ने प्रतिभाग करने हेतु आवेदन किया था, जिनमें से 18 कंपनियों जैसे वोन इंडिया प्रा. लि., सिस्का इलेक्ट्रिकल मैनेजमेंट, ब्राइट फ्यूचर, बीआईएस सिक्योरिटीज, महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विसेज, डस्की इंस्टालिन एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सर्विसेज, डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंड‍िया प्रा. लि., एडुवान्टेज प्रा. लि., आर्केटिक इंडस्ट्रीज वाराणसी आदि ने मौके पर प्रतिभाग किया।

कंपनी प्रतिनिधियों ने रोजगार मेले में पहुंचे 685 से अधिक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, जिनमें से 360 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा लोकसभा संयोजन डॉ. महेंद्र पांडेय उपस्थित रहे। इसके अलावा सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय राममूर्ति, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह, कार्यदेशक रविंद्र कुमार यादव, राधेश्याम यादव, अवधेश कुमार, अनुदेशक एवं प्लेसमेंट प्रभारी फतेह बहादुर वर्मा, शैलेश कुमार यादव, सुशील कुमार राय, राजनरायण सिंह सहित संस्थान के अन्य कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh