देबाढ़ बाजार में हत्या के बाद तनाव, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर फूटा आक्रोश, जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग
कादीपुर (सुलतानपुर ) क्षेत्र के देबाढ़ बाजार में शुक्रवार को माहौल गमगीन और तनावपूर्ण हो रहा जब जलालपुर निवासी राकेश गुप्ता के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद लौटे शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बीती रात अज्ञात हमलावरों द्वारा राकेश गुप्ता की हत्या किए जाने से क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं।
परिजनों का आरोप है कि घटना के कई घंटे बीतने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने बाजार के मुख्य मार्ग पर शव रखकर विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की ज़िद पर घंटों अड़े रहे ।
सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पडा है। सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया परन्तु भीड़ की मांग बढ़ती गई , परिजनों और स्थानीय नेताओं ने परिजनों को सहायता राशि , सुरक्षा और वारिस को नौकरी मांगने लगे , सी ओ विनय गौतम स्थिति को नियंत्रित करने का पुरजोर प्रयास करते देखे गए और क्षेत्रीय नेता पूर्व प्रमुख वर्तमान प्रमुख प्रतिनिधि कादीपुर , नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जयसवाल परिजनों को समझाते नजर आए , उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी के पहुंचने पर वार्ता सफल हुई और जाम से निजात मिली । उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी व क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने लोगो को समझा कर शव के दाह संस्कार हेतु परिजनों को तैयार किया , शव का दाह संस्कार देवाढ़ घाट पर कर दिया गया ।
उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि परिजनों की जायज मांगे मान ली गई है , हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।























































Leave a comment