Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता

बिलरियागंज।बिलरियागंज ब्लॉक के पटवध स्थित विद्यान्तर इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में गुरुवार को बेसिक ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव रहे, जिन्होंने सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा सरस्वती वंदना के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि द्वारा आकर्षक परेड को सलामी भी दी गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रस्तुत जांघिया नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट्स में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय मल्लूपुर विजयी रहा, जबकि बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय भलुवाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में कम्पोजिट विद्यालय भलुवाई तथा जूनियर बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर विजयी रहा। खो-खो जूनियर बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में कम्पोजिट विद्यालय बलिया कल्याणपुर ने बाजी मारी। पीटी प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर कम्पोजिट विद्यालय खालिसपुर प्रथम रहा, वहीं जूनियर बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोलहा जमुआ और जूनियर बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय खालिसपुर विजेता रहा।कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह ने किया। प्रतियोगिता के दौरान एसआरजी रामबदन यादव, योगेंद्रवीर सिंह, सूर्य कुमार राय, श्रीकांत यादव, लालचंद यादव, अंजू राय, सुनील, सुजीत, प्रियंका राव, तारा सरोज, अर्चना, संजू देवी सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh