प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी को श्रद्धांजलि
अहरौला आज़मगढ़ - क्षेत्र के कठही गांव के निवासी प्रख्यात चिकित्सक एवं समाज सेवी डॉक्टर एस एन चौबे को श्रद्धांजलि देने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एव सचिव अरूण राजभर आज दोपहर उनके आवास पर पहुँचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। कार्यक्रम में साई चाइल्ड केयर हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ ए एन चौबे एवं इंजीनियर प्रतीक चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे डॉ सुरेश नारायण चौबे होम्योपैथिक के चर्चित चिकित्सक थे और अपनी समाज सेवा से क्षेत्र में अलग ही स्थान रखते थे सुभासपा के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने डॉक्टर साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहां कि डॉक्टर साहब महान व्यक्तित्व के धनी थे इनके सहयोग और समर्पण को क्षेत्रवासी कभी नहीं भूलेंगे इस मौके पर डाँ. महेंद्र चौबे,डाँ.उपेन्द्र चौबे,विवेक चौबे, अजय कुमार दूबे, कृष्ण कुमार चौबे दीपक सिंह प्रदेश (मीडिया प्रभारी सुभासपा) देवेंद्र चौबे अशोक चौबे आदि लोग मौजूद रहे।























































Leave a comment