कटसारी गांव में चोरी, सोने-चांदी के जेवर और डीवीआर पर हाथ साफ, पीड़ित ने दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी
कादीपुर (सुलतानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कटसारी (खेमी का पुरवा) गांव में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी अशोक मिश्र के मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने दूसरे तल की खिड़की तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
अशोक मिश्र द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार अज्ञात चोरों ने घर में रखे करीब 15 थान सोने के आभूषण, 4 थान चांदी के जेवर, साथ ही डीवीआर व सीडी पर भी चोरी कर ली। सुबह चोरी का पता चलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।























































Leave a comment