Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सहकारिता सप्ताह दिवस समारोह का आयोजन

 आजमगढ़ में सहकारी भारती द्वारा सहकारिता सप्ताह दिवस समारोह का आयोजन किया गया जो सरस्वती शिशु मंदिर नगर पालिका आजमगढ़ में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम संगठन शिल्पी श्रद्धेय स्व .लक्ष्मणराव इनामदार व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन का कार्य वरिष्ठ सहकार बंधुओं एवं उत्तर प्रदेश पैक्स प्रकोष्ठ अध्यक्ष  बृजेश कुमार सिंह तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  इलियास अहमद अपर सहकारी अधिकारी आजमगढ़, ए डी सी ओ सौरभ ,डायरेक्टर चीनी मिल  रामाश्रय राय  के कर कमलों द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत सहकार गीत से प्रारम्भ हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष  बासदेव यादव ने किया । कार्यक्रम में अनेक सहकारी बंधुओं ने अपने - अपने विचार व्यक्त किए जैसे संगठन की स्थापना, संगठन द्वारा देश हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों, गरीबी उन्मूलन, सहकारी समितियों का सुचारू रूप से  संचालन , संगठन विस्तार एवं अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम में  पैक्स प्रकोष्ठ प्रमुख उत्तर प्रदेश बृजेश कुमार सिंह , जिला महामंत्री लल्लन तिवारी जी ,  दिनेश सिंह सह प्रदेश प्रमुख वेतनभोगी समिति उत्तर प्रदेश,डायरेक्टर सठियांव चीनी मिल  सुधि राम गौड़,महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह ,कोषाध्यक्ष  गुलाब चन्द चौहान , राम अधीन मौर्य, श्रीमती रेखा ,सभापति पैक्स प्रकोष्ठ संजरपुर प्यारेलाल ,विजय कुमार कन्नौजिया , अवनीश्वर सह संगठन प्रमुख, राजकुमार यादव मनबास यादव  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन प्रमुख सत्येन्द्र कुमार पटेल ने किया।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh