Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धान क्रय केंद्र का निरीक्षण, अधिकारियों का माल्यार्पण कर हुआ स्वागत

कादीपुर सुलतानपुर । स्थानीय धान क्रय केंद्र पर शनिवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र की कार्यप्रणाली, किसानों को दी जा रही सुविधाओं तथा खरीद व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान AC&AR अंजनी कुमार श्रीवास्तव, Deputy RMO संजय पांडेय, ADO कोऑपरेटिव धर्मेंद्र कुमार गौतम, अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, डायरेक्टर विजय सिंह, डायरेक्टर वंशराज वर्मा, सचिव आदित्य यादव तथा सहायक सचिव तनिष्क सिंह मौजूद रहे।

केंद्र पहुंचने पर सभी अधिकारियों का माला, फूल और शॉल पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने धान तौल व्यवस्था, किसानों की पंजीकरण प्रक्रिया तथा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली।

अधिकारियों ने किसानों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और व्यवस्थाओं में और अधिक पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रबंधकों को समय पर क्रय, उचित तौल और किसान हितों को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए गए।

कृषि विभाग एवं सहकारी विभाग से जुड़े अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh