ब्लाक सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 105 शिकायतें दर्ज, 27 का हुआ मौके पर निस्तारण
कादीपुर, सुलतानपुर।ब्लाक सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 105 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 27 का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा तत्काल कराया गया। शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि भूमि, विवाद एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों में तत्परता से कार्यवाही कर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अन्य विभागीय अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रार्थना पत्र को लंबित न रखा जाए और समय सीमा के भीतर निस्तारण कर सूचना उपलब्ध कराई जाए।
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी उत्तम तिवारी, तहसीलदार उमेश चंद्र सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।























































Leave a comment