Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मां काली शक्ति पीठ मंदिर प्रांगण नदवासराय मे लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 155मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

देवलास/नदवासराय मऊ विकास खण्ड बड़रांव क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत नदवासराय मे बालदिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह प्राचीन काल से स्थापित मां काली शक्ति पीठ मंदिर प्रांगण में विवान हास्पिटल मुहम्मदाबाद गोहना के डॉक्टर शिवप्रकाश सिंह द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण व दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बीपी शुगर इसीजी ब्लड प्रेशर ब्लड टेस्ट टाईफाइड मैलेरीया आदि की जांच कर निशुल्क दवा वितरित की गई इस स्वास्थ्य परिक्षण मे नदवासराय भिखारीपुर भोपौरा बुधनारी चमरई भीरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों से पहुंचे 155 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।इस स्वास्थ्य परीक्षण में अध्यक्ष ब्यापार मण्डल आनंद बरनवाल पंकज सिंह मोनू गुप्ता हरिशंकर बरनवाल मृतुन्जय चौबे संतोष सिंह बाबा शमशाद महेन्द्र राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh