कादीपुर में भाजपाइयों ने मनाई बिहार विजय की खुशियां, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा नगर
कादीपुर सुल्तानपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत की जीत पर कादीपुर नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। तहसील गेट के सामने तथा लोक निर्माण निरीक्षण गृह के पास भाजपाइयों ने नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जयसवाल और मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पाठक की अगुआई में ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरकते हुए जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिष्ठान बांटकर खुशी का इजहार किया।
जश्न के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जयसवाल ने कहा—
"सुशासन की जीत हुई है, विकास की जीत हुई है।"
मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पाठक ने जीत को जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताते हुए कहा—
"जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है।"
वरिष्ठ भाजपा नेता मोहित सिंह ने इसे सामाजिक बदलाव का उत्सव बताते हुए कहा—
"सामाजिक न्याय की जीत हुई है।"
इस अवसर पर भाजपा नेता नरसिंह नारायण सिंह, हरीश सिंह, महेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे जोश के साथ विजय समारोह मनाया।























































Leave a comment