Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रामकथा लोकमंगलकारी इससे विश्व का कल्याण सम्भव - मैत्रेय - पांडेबाबा में रामकथा का चौथा दिन

 
कादीपुर (सुलतानपुर) । रामकथा लोक मंगलकारी है। इससे विश्व का कल्याण सम्भव है । प्रभुराम का आचरण एवं व्यवहार अपनाने से जीवन आनंदमय हो जाता है। तुलसीदास ने राम कथा के माध्यम से मानव जीवन संबंधों की महत्ता स्थापित की है। यह बातें कृष्ण मणि चतुर्वेदी मैत्रेय ने कहीं। 
वह पांडेयबाबा धाम में करनाईपुर फाउंडेशन द्वारा आयोजित रामकथा के चौथे दिन कथा सुना रहे थे। 
उन्होंने कहा कि रामचरित मानस से हमें कर्तव्य बोध एवं सदाचरण की सीख मिलती है। गुरु माता पिता पुत्र पुत्री भाई मित्र व पति पत्नी आदि का व्यवहार कैसा हो यह जानकारी हमें राम चरित मानस से मिलती है। उन्होंने बताया कि परमात्मा से जुड़ने के लिए श्रद्धा और विश्वास ही साधन बनता है। इसलिए तुलसीदास ने रामचरितमानस में श्रद्धा को भवानी और विश्वास को शंकर का प्रतिरूप मानते हुए समवेत वंदना की है। कथा की सार्थकता तब सिद्ध होती है जब इसे हम दैनिक जीवन के व्यवहार में शामिल करते हैं। राम कथा सुनने से मन शुद्ध होता है। इससे संशय दूर होता है और मन में शांति व मुक्ति मिलती है। यदि भगवान राम का प्रिय भक्त बनना है तो हनुमान के चरित्र से सीख लेनी होगी। 
इस अवसर पर मुख्य यजमान शेर बहादुर वर्मा ने व्यासपीठ की आरती उतारी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh