Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उपजिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों और उर्वरक दुकानों की जांच की, प्रगति धीमी मिलने पर दी कड़ी चेतावनी

कादीपुर सुल्तानपुर । उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने आज क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों एवं उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीद में अपेक्षित प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों व केंद्र संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि खरीद कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद किसानों को उर्वरक, बीज उपलब्धता एवं पराली प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए किसान अनावश्यक रूप से उर्वरक का भंडारण न करें। उन्होंने किसानों से अपील की कि पराली न जलाएं, बल्कि वैकल्पिक प्रबंधन तकनीकों का उपयोग करें ताकि पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लग सके।

उन्होंने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री समय पर करवाने की भी सलाह दी, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। निरीक्षण के दौरान किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं से जिला कृषि अधिकारी को अवगत कराया गया और किसानों की सुविधा के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश भी दिए गए।

उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता किसानों के हितों की रक्षा करना है, इसलिए खरीद व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखना आवश्यक है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh