Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिहार प्रांत में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जनों ने बांटी मिठाइयां की आतिशबाजी

दीदारगंज -आजमगढ़ । बिहार प्रांत में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर दीदारगंज भाजपा मंडल के कार्य कर्ताओं पदाधिकारियों ने दीदारगंज बाजार स्थित दुर्गा जी मैरिज हाल में बिहार प्रांत में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर समीक्षा बैठक की और प्रधानमंत्री मोदी के नीतियों और चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि बिहार में पहली बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत मोदी के नेतृत्व के कारण हुई है।इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे का मुह मीठा कराया और बाजार में जमकर आतिशबाजी की इस अवसर पर दीदारगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बंटी, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा लालगंज दिनेश जायसवाल, जितेन्द्र सिंह,अजीत गौतम,सुभाष गुप्ता, जिलेदार मौर्य,नूर आलम, अनिल मिश्र,विजय शंकर सेठ,सत्य प्रकाश सिंह, गुड्डू राजभर,शिव प्रसाद गुप्ता, कमला सिंह, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh