संपन्न हुआ भेड़िया ग्राम सभा का दशहरा मेला
भेड़िया (आज़मगढ़)। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र का और जनपद का आखिरी विशाल मेला भेड़िया ग्राम सभा का मेला हर्षोल्लास के संपन्न हुआ। मेले को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला । इस मेले में बच्चो के झूले, जलेबी, चोटहिया जलेबी,मिठाइयों और फ़ास्ट फूड के दुकानों पर भीड़ का टूट पड़ी, जमकर खरीदारी हुई, कई दर्जन गांवों के लोगों के लिए यह मेला इस लिए खास है क्योकि, यह मेला पूरे जनपद के दशहरा मेला का समापन का भी प्रतिक है।
भेडिया मेला में युवा जलेबी की मिठास पर टूट पड़ा, नन्हें बच्चों की टोलिया खिलौने और मॉनकी झूलों और अन्य झूलों पर जमकर मस्ती किये, वहीं माताओ और बहनो की भीड़ फ़ास्ट फूड और सिंगार के दुकानों पर टूट पड़ी। कुल मिलाकर जमकर खरीदारी हुई और रात आठ बजे तक भीड़ बनी रही।
मेले मे प्रशानिक सेवा कहीं न कहीं इस वर्ष हल्की दिखाई दिया, पर मेला पूरी शांति के साथ संपन्न हुआ, बीच बीच मे बड़े बड़े वाहनो ने मेला मे जाम लगाने की पूरी कोशिश की पर नवजवानो की सूझ बूूझ ने मेले चार चाँद लगा दिया।
भेड़िया, डीघिया, वारी, मलगांव, सिंगरपुर, चक्कलाह, ससना, रसूलपुर, जमालपुर, भीखपुर, पिपरी, अम्बारी, पल्थी, चकिया, बिहटा, सरावा, शहापुर, आदि गाँव का सबसे प्रिय मेला होने के नाते भीड़ की कोई कमी नही थी।























































Leave a comment