Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी ने अधिशासीअधिकारी नगर पंचायत मार्टिनगंज को लगाई फटकार दिया विभागीय जांच का आदेश

 दीदारगंज -आजमगढ़ । नगर पंचायत मार्टिनगंज के गौशाला की जांच करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार पहुंचे तो अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मार्टिनगंज आशीष राय से डेली रजिस्टर पशुओं की संख्या का रजिस्टर मांगा लेकिन उपलब्ध नहीं मिला  पशुओं के केयरटेकर की संख्या रजिस्टर दाना भूसा स्टॉक रजिस्टर मांगा नहीं दे पाए जिसके कारण वास्तविकता नहीं पता चल पाई  जिलाधिकारी ने कहा कि सूचना के बाद भी रजिस्टर उपलब्ध न कराने को विभागीय लापरवाही मानते हुए अधिशासी अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए कहा कि सरकारी अभिलेख गायब मिला है कोई कागज नहीं है 10 केयर टेकर है भूसा रजिस्टर मांगा वह भी नहीं मिला पशु चिकित्सा अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को बताया कि  100% पशुओं का टैग कर दिया गया है भूसा और दाने का स्टॉक देखा हरा चारा उपलब्ध न  रहने पर अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाया और कहा कि हरा चारा  की बुवाई क्यों नहीं की गई जिस पर अधिशासीअधिकारी ने कहा कि हरा चारा की बुवाई कराई गई थी जो खत्म हो गया है तो उन्होंने कई प्रजातियों के नाम बताएं अगर उनकी बुवाई आप कराए होते  तो हरे चारे की कभी भी कमी नहीं होती नायब तहसीलदार अरुण कुमार को नगर पंचायत के जिस भूमि पर हरा चारा बोया जा रहा है उसकी  जांच  करके हरे चारे की बुवाई करने का आदेश दिया और किसी ने अगर उस पर कब्जा किया है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए कहा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मार्टिनगंज से पूछा कि पिछले लास्ट टाइम कब आप आए थे तो उन्होंने बताया कि एक हफ्ते पहले आए थे तो उनसे पूछा कि तब पशुओं की संख्या कितनी थी जिसकी भी वह सही जानकारी नहीं दे पाए।
शीतकालीन प्रबंध के लिए जिलाधिकारी ने तिरपाल लगाने के लिए भी विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए जिससे  गोवंश को ठंड से बचाया जा सके। नगर पंचायत की गौशाला के भ्रमण के बाद अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आप जैसे ही अधिकारी सरकार को बदनाम करते हैं तुम्हारी लापरवाही माफ करने योग्य नहीं  है आपके खिलाफ जांच कर  कारवाई की  जाएगी ।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh