Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भव्य तिरंगा एवं पदयात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न

•विधायक राजेश गौतम ने की कार्ययोजना पर चर्चा, यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

कादीपुर (सुल्तानपुर)। आगामी 20 नवम्बर को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा एवं पदयात्रा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत कादीपुर सभागार में भाजपा की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने की, जिसमें प्रमुख रूप से विधायक राजेश गौतम सम्मिलित रहे। उन्होंने मंडल स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए यात्रा को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पाठक (कादीपुर), विजय लक्ष्मी शुक्ला (दोस्तपुर), प्रदीप मालवीय (राहुल नगर) तथा दुष्यंत सिंह (अखंडनगर) सहित अन्य पदाधिकारियों ने यात्रा की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह बब्लू, जिला महामंत्री धनश्याम चौहान सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि यह यात्रा राष्ट्र एकता और सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रतीक बनेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh