एकता यात्रा मे जुड़े ग्रामीण
बिलरियागंज। सरदार पटेल की 150 वी जयंती को लेकर पुरे प्रदेश में चल रही 20 नवम्बर तक होने वाली एकता यात्रा का आयोजन मंगलवार को गोपालपुर बिधानसभा के रुपयनपुर में स्थित प्राचीन पातालनाथ महादेव मन्दिर के प्रांगण से प्रारम्भ हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लिये। एकता यात्रा भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जयनाथ सिंह और बिधानसभा प्रत्यासी सतेन्द्र राय के संयुक्त नेतृत्व में की गई। जो परशुरामपुर ,डिप्टी की छावनी होते हुये पुरे इस्माईलपुर गोरिया बाजार समाप्त हुई । जिसमें भारी संख्या में लोग पैदल ही पुरे जोश और उल्लास के साथ हाथ में तिरंगा झण्डा लिये चल रहे थे। इस एकता यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा सरदार पटेल द्वारा देश की एकता और अखण्डता को कायम रखने में उनके द्वारा गये कार्यो का गुणगान करते हुये और बन्दे मातरम् के गगन भेदी नारो से पूरा क्षेत्र देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मौजूद रही। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय मंत्री भाजपा विनोद राय, निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल , प्रशासनिक प्रमुख रामसागर सिंह, रामपाल सिंह, आशुतोष मिश्र, रविन्द्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारष नाथ यादव , शैलेन्द्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष दीपक मिश्र, मण्डल अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राय , बृजेश सिंह, बिशाल सेठ, प्रधान दीनानाथ मिश्र, लालजी सिंह, कुँवर रणंजय सिंह, प्रधान हरीश पाठक , अभिषेक राय बन्टी, तेजप्रताप सिंह, चन्द्रपाल सिंह , चन्दू मौर्य सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।























































Leave a comment