Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भेड़िया ग्राम सभा में कल लगेगा दशहरा मेला, तैयारियों में जुटे ग्रामीण

भेड़िया (आज़मगढ़)। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया ग्राम सभा में कल परंपरागत हर्षोल्लास के साथ दशहरा मेला कल आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। झूले, मिठाइयों और अन्य कार्यक्रम इस बार मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगे।

बतादे कि, आज से कईयो दशक पहले ग्राम सेवक के पद पर मिर्जापुर से माता प्रसाद उर्फ़ ग्राम सेवक  बाबा के अथक परिश्रम और प्रयासों का परिणाम रहा है, कुवर नदी के तट पर स्थित श्री सिद्धि संकट मोचन हनुमान मन्दिर आस्था का केन्द्र है और जनपद का आखिरी मेला होने के कारण यह पर भीड़ का होना स्वभाविक है। 

ग्राम सभा और क्षेत्र के सदस्यों ने बताया कि, मेले की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जगह-जगह साफ-सफाई कराई गई है जिसमे अखिलेश यादव ने जेसीबी के मध्यम से साफ़ सफाई कराया और सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था के लिए हर वर्ष की तरफ इस वर्ष भी तैनात रहेगा,बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी मेले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh