सियाबस्ती मे जमीन पट्टा को लेकर कराई गई खुली बैठक
देवलास /नदवासराय मऊ मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सियाबस्ती में जमीन पट्टा को लेकर रविवार की सुबह पंचायत भवन पर खुली बैठक आयोजित की गई जिसमें सैकड़ो ग्रामीणों ने भाग लिया इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार मल्लाह ने कहा कि पट्टे को लेकर पिछले महीने गांव में मुनादी कराई गई थी। जिसके पश्चात आज खुली बैठक की गई जिसमें लोगों ने पट्टा के लिए आवेदन दिया है जिसपर भूमि प्रबंधन समिति द्वारा इन लोगों के नाम पर विचार किया गया। इस समबन्ध में कार्यक्रम में उपस्थित लेखपाल सौरभ पांडे ने बताया की भूमि प्रबंधन समिति द्वारा पात्र लोगों के कृषि आवास एवं हरियाली पट्टा हेतु डेढ़ सौ से ऊपर आवेदन प्राप्त हुआ है।इसके संबंध में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जाचं कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से अर्जुन राम, विनोद सिंह, शम्भू, लालबच्ची,अनीता ,बुद्धू प्रसाद, खरपत्तू,रामअवध,हेमलता,प्रेमलता ,रामअवतार,मीना जयभीम कुमार व ग्राम पंचायत सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे।























































Leave a comment