Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नगर पंचायत की गौशाला को देखकर भड़के प्रदेश उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश शुक्ला

दीदारगंज- आजमगढ़ । नगर पंचायत मार्टिनगंज की गौशाला का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को करीब 2:30 बजे प्रदेश उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश शुक्ला जिला अध्यक्ष लालगंज भाजपा विनोद राजभर के साथ  गौशाला का निरीक्षण किया जिसमें चारा व दाना नहीं पाया गया वहीं भंडार गृह देखा तो मात्रा लगभग दो कुंटल भूसा पाया गया  गोवंशों  की संख्या रजिस्टर में 346 अंकित थी जबकि गिनती करने पर 290 गोवंश पाए गए सबके सामने ही ट्रैक्टर से जीवित और बीमार गोवंश को खींचकर भूसाभंडार घर के पीछे कर दिया गया जिस पर किसी की नजर ना पड़े गौशाला के बाउंड्री के पीछे मृत गोवंशों का ढेर लगा था जिसे कुत्ता और कौवे नोच नोच कर खा रहे थे। निरीक्षण में ठंढक शुरू हो जाने पर भी कहीं तिरपाल नहीं पाया गया जिससे पशुओं के  रख रखाव में परेशानी हो रही थी हौज में  पशुओं के पीने का पानी गंदा पाया गया।


 इस संबंध में महेश शुक्ला ने बताया कि डीएम ,सीडीओ  ,कमिश्नर से फोन पर वार्ता की गई है गौशाला में व्याप्त भ्रष्टाचार अव्यवस्था गोवंश के प्रति क्रूरता  संख्या से कम गोवंश पाए जाने पर उच्च अधिकारियों को मुकदमा पंजीकृत कराने को कहा गया है। अधिशासी अधिकारी के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज दिव्या सिकरवार ने भी गौशाला का निरीक्षण किया और कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh