Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सेवा के 21वें वर्ष में समाजसेवा की मिसाल बना शिविर, जनप्रतिनिधि व गणमान्य रहे उपस्थित

सुलतानपुर।समाजसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए लोकाधिकार सेवा समिति ने शुक्रवार को सुलतानपुर स्थित कमला हॉस्पिटल, जयसिंहपुर रोड, बरौंसा में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया। दिवंगत समाजसेवी स्वर्गीय चंद्रशेखर शुक्ल ‘बेबी भइया’ द्वारा स्थापित इस संस्था ने सेवा के 21वें वर्ष में जनहित की भावना को नई ऊँचाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. बेबी भइया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके पश्चात समिति के चिकित्सकों की टीम द्वारा लगभग 4618 से अधिक जरूरतमंदों का नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया, जिससे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जी तथा विशिष्ट अतिथियों — महंत कपाली महाराज, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, तहसीलदार मयंक मिश्रा, नायब तहसीलदार रूबी यादव, सीएमएस डॉ. आर.के. मिश्रा, डॉ. डी.एस. मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता रूपेश सिंह, मोतिगरपुर प्रमुख चंद्रप्रताप सिंह, बीडीओ एस.एन. चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी आर.के. चतुर्वेदी, कोतवाल सतेंद्र सिंह व ए.के. सिंह — सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

समिति के अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ‘रिंकू भइया’ एवं ब्लॉक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद और पत्रकार मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह, साल, पुष्पगुच्छ एवं संकल्प पत्रिका भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सी.बी. शुक्ल, जयसिंहपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविशंकर मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष एड. विजयशंकर शुक्ल, सचिव वीरेंद्र वर्मा, एड. संतोष मिश्रा, संदीप शुक्ल, देवानंद पांडेय, श्यामलाल गुप्ता, प्रेमशंकर पांडेय, कादीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश प्रताप शुक्ल, प्रधान प्रतिनिधि व समाजसेवी गण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में रिंकू भइया, ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ल, बीसीसी संदीप दुबे, संजीत सिंह, नवीन सिंह, अनिल सिंह, प्रधान राजेंद्र सिंह, आचार्य नीरज मिश्रा, पत्रकार आदेश मिश्र, दीपक शुक्ल सहित अनेक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समापन पर ब्लॉक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ल ने समिति से जुड़े सभी सहयोगियों, चिकित्सकों, अतिथियों व उपस्थित जनसमूह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा —

> “लोकाधिकार सेवा समिति का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। पिता श्री बेबी भइया की प्रेरणा हमें इसी दिशा में सतत आगे बढ़ने की शक्ति देती है।”

 

यह आयोजन न केवल सुलतानपुर में बल्कि पूरे क्षेत्र में सेवा, समर्पण और मानवता की नई मिसाल के रूप में याद किया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh