शहाबुद्दीनपुर गांव के एक मकान में शार्ट सर्किट के चलते लगी आग से लाखों का नुकसान
बिलरियागंज /आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव के एक मकान में शुक्रवार की शाम लगभग 04 बजे शार्ट सर्किट के चलते लगी आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आगलगी के दौरान करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। शहाबुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद मोबिन सपरिवार रहते थे। शुक्रवार की शाम को घर में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने की खबर पाते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा सा लग गया और आनन-फानन में विद्युत आपूर्ति बंद कराकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक टीबी, वाशिंग मशीन ,साइकिल, बर्तन, कपड़े और अनाज आदि सब जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा किए गए अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया लेकिन उस अगलगी में पीड़ित गृहस्थ असहाय सा हो गया। पुलिस प्रशासन को मामले में पीड़ित द्वारा जानकारी दी गई है।























































Leave a comment