आईजीआरएस पोर्टल के शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर भेजा गया सहमति पत्र, हस्ताक्षर कर शिकायत वापस करने डिमांड..
आजमगढ़ अम्बारी: जिले का डीएम उत्तर प्रदेश में नम्बर वन का राग अलाप रहे हैं आइजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण की हकीकत का अंदाजा इसी पत्र से लगाया जा सकता है, जिसे शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर भेजकर सहमति के लिए हस्ताक्षर की डिमांड की गई है। शिकायतकर्ता द्वारा गांव के विकास कार्यों के जांच की मांग की गई थी।
मामला फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई विकास खण्ड के आंधीपुर गांव का है। शिकायतकर्ता रविन्द्र कुमार यादव पुत्र रामफेर यादव द्वारा विगत 17 अक्टूबर को आइजीआरएस पर गांव में कराए गए विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग की गई थी। इस बीच मंगलवार को शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप नम्बर पर पंचायत मित्र के भाई जो पंचायत मित्र का काम करते हैं, एक सहमति पत्र भेजा गया। शिकायतकर्ता से बोला गया कि सचिव साहब ने कहा है कि उनसे कहा दीजिये कि इस पत्र पर हस्ताक्षर कर दें। शिकायत के संबंध में हुई जांच से वह संतुष्ट हैं। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी पवई सहित कई विभागीय अधिकारियों से बात की है। लेकिन शिकायतकर्ता को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। हालाकि खण्ड विकास अधिकारी ने उस पत्र को अपने व्हाट्सएप पर मंगवाया है। शिकायतकर्ता को यह भी आश्वासन दिया गया है कि इस संबंध में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता रविन्द्र कुमार यादव का कहना है कि जिम्मदारों द्वारा इस तरह से शिकायत का निस्तारण किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।























































Leave a comment